फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra police arrested criminal for duping 10 lakh on pretext of getting admission in engineering college

Cyber Crime: इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर की थी 10 लाख की ठगी, पुलिस ने जालसाज को दबोचा

Sat, 18 Oct 2025 04:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में साइबर क्राइम थाने को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पीड़ित को खाते में रुपये वापस कराए गए। 

विज्ञापन
Sonbhadra police arrested criminal for duping 10 lakh on pretext of getting admission in engineering college
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने वाले जालसाज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रचार के माध्यम से लोगों का अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने उसके पास से ठगी के दस लाख रुपये, कई कॉलेजों के एडमिशन फॉर्म, बैंकों की चेकबुक व पासबुक भी बरामद किए हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी ज्ञान प्रकाश ने गत छह अक्तूबर को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह अपने बेटे का इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला कराने चाहते थे। इसी दौरान उनकी नजर सोशल मीडिया में प्रसारित एक विज्ञापन पर पड़ी, जिसमें प्रतिष्ठित कॉलेज में मैनेजमेंट व एनआरआई कोटा से सीधे दाखिले का दावा किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन पर दिए नंबरों पर संपर्क किया तो उसे एडमिशन फॉर्म सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। दाखिले के नाम पर दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये लिए गए और इसके बाद से आरोपी का नंबर बंद हो गया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सपा सांसद का तंज: ओमप्रकाश राजभर दूसरे बड़े पलटू राम, बलिया में बिहार चुनाव पर रमाशंकर राजभर ने दिया बयान  

Trending Videos

एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले के खुलासे के लिए साइबर थाना प्रभारी सदानंद राय के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रेसिंग के जरिए पुण के कोथरुड से रवि मोहन सिंह राठौरा को दबोचा। वह मूल रूप से राजस्थान के कोटा विज्ञान नगर का रहने वाला है।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराई गई है। जालसाज सोशल मीडिया में विज्ञापन के माध्यम से लोगों को अपने झांसे में लेता था। उनसे रुपये ऐंठने के बाद नंबर बंद कर गायब हो जाता था। उसके पास से कई कॉलेजों के फर्जी एडमिशन फॉर्म, बैंक पासबुक, चेकबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बताया कि जालसाज से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके कुछ अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जांच में स्पष्ट होगा कि अब तक कितने लोगों को उन्होंने शिकार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed