फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: People danced on the hymns of Manoj Tiwari, danced on the songs

सोनभद्र: मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे लोग, गीतों पर लगाए ठुमके

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: People danced on the hymns of Manoj Tiwari, danced on the songs
घोरावल शिवद्वार में पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : SONBHADRA
दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष, सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने सोमवार को सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार में मत्था टेका। उमा-माहेश्वर का सविधि पूजन-अर्चन करने के बाद वह खड़देउर गांव पहुंचे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिव-शक्ति की भक्ति में लीन होकर भजन गीतों से आराधना की। अद्भुत मूर्ति देख ली बाबा के भवनवा में, शिवद्वार अंगनवा में... गीत पर शिवभक्त झूम उठे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक लोगों के बीच रहे मनोज तिवारी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में खूब मनोरंजन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु तालियां बजाकर झूमते रहे तो भोजपुरी गीतों पर ठुमके भी लगे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शिवद्वार की महिमा पर आधारित गीत से की। इसके बाद हाथ में त्रिशुल गरवा, सोनवा के हार, रुपवा मनवा मोहत बा..., केवड़िया खोला हे बाबा, अइले दरबार में पुजरिया..., बम-बम बोल रहा है काशी..., इंटरनेशनल लिट्टी चोखा... सरीखे कई गीत सुनाए। आयोजकों ने उमा-माहेश्वर की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंटकर सांसद मनोज तिवारी का अभिनंदन किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में श्रोता मस्ती से सराबोर हो गए। इस मौके पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तीरथ राज, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल, सुनील चौबे, अमरनाथ पटेल, अजीत रावत, लालजी तिवारी, अमरनाथ सिंह कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

बेनकाब हो चुका है किसान आंदोलन: मनोज
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अब बेनकाब हो चुका है। किसान आंदोलन के नाम पर रास्ता रोके जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसका जमीन सरक जाता है, वही सड़क पर दूसरों का रास्ता रोकता है। लोग बेवजह रास्ता रोके हुए हैं। भाजपा सरकार किसान मजदूर और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पूर्व जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तो प्रदेश की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। कानून व्यवस्था, अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उसे योगी और मोदी जी की डबल इंजन की सरकार ने नियंत्रित किया। अब उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति के सवाल पर कहा कि पिछले पांच वर्ष के विकास कार्यों के आधार पर हम जनता के दरबार में जाएंगे।योगी और मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी सऱ्े विकास कर रहा है।फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की बनेगी।

शिवद्वार महोत्सव कराने की घोषणा
सांसद मनोज तिवारी ने शिवद्वार महोत्सव कराए जाने की घोषणा की। कहा कि इससे जनपद के पर्यटन स्थलों का विकास एवं सांस्कृतिक पहचान मजबूत होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इतनी सुंदर मूर्ति और सैकड़ों वर्ष बाद भी मूर्ति की चमक बरकरार रहना यह शोध का विषय है। उन्होंने शिवद्वार पर गीत को अगले वर्ष सावन माह के पूर्व जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed