फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Number of dengue patients increased to 17, 15 patients in Hindalco area only

सोनभद्रः डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 17, सिर्फ हिंडाल्को क्षेत्र में ही 15 मरीज

Sun, 12 Sep 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Number of dengue patients increased to 17, 15 patients in Hindalco area only
डेंगू के मरीजों की संख्या सोनभद्र में तेजी से बढ़ रही है। रविवार को दो और नए मरीज मिले हैं। दोनों मरीज रेणुकूट क्षेत्र के हैं। अब तक मिले डेंगू के कुल 17 मरीजों में से 15 हिंडाल्को क्षेत्र के हैं। दो मरीज दुद्धी में भर्ती किए गए हैं। मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या से लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। उधर, लापरवाही भी जारी है। डेंगू संक्रमण के खतरे को देखते हुए 26 लोगों को नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक जिले में डेंगू का एक भी मरीज नहीं था। इसके बाद तेजी से मामले बढ़े हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव के मुताबिक अब तक पूरे जिले में कुल 17 मरीज डेंगू के चिह्नित हुए हैं। इसमें 15 रिहंद के आसपास स्थित हिंडाल्को व अन्य क्षेत्रों के ही हैं। इनमें से चार को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो का उपचार दुद्धी सीएचसी में चल रहा है। एक अन्य मरीज को राबर्ट्सगंज के जीवन ज्योति मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष मरीज अपने घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण को देखते हुए रेणुकूट, ओबरा, चोपन, पिपरी व राबर्ट्सगंज नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। रविवार को 26 लोगों को नोटिस दी गई। इनके घर व प्रतिष्ठान में पानी एकत्रित पाया गया, जिसमें मच्छर पनपने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed