{"_id":"61e310928df7930300347d86","slug":"sonbhadra-no-symptoms-in-16-out-of-53-new-coron-patients-sonbhadra-news-vns633766472","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : नए 53 मरीजों में से 16 में कोई लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : नए 53 मरीजों में से 16 में कोई लक्षण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सरगर्मी के साथ जिले में कोरोना का कहर भी तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 53 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 46 मरीज 21 से 60 आयु वर्ग के हैं। इससे अधिक आयु का सिर्फ एक मामला आया है। 11 से 20 आयु वर्ग में भी पांच मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी हो रही है।
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद जिले में छह दिसंबर से नए मामले आने शुरू हुए थे। शुरुआती एक माह तक सिर्फ नौ मरीज मिले थे, लेकिन इसके बाद से कोरोना ने रफ्तार पकड़ी तो थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को मिले 53 नए मामलों के बाद अब कुल केस 495 हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ही हैं। शनिवार को मिले मरीजों में भी 39 मरीज म्योरपुर ब्लॉक के थे, जबकि आठ चोपन और छह मरीज सदर ब्लॉक के पाए गए। इसमें 16 मरीज ऐसे रहे, जिनमें कोई लक्षण नहीं था। रैंडम सैंपलिंग के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर से सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है। नए मरीजों में 37 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं।