फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra News Young man dies after drinking alcohol together beaten grandmother files case against accused

Sonbhadra News: साथ बैठकर पी शराब, फिर की पिटाई, युवक की मौत; नानी ने आरोपियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 13 Oct 2025 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 06:04 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ शराब पीने गया था इसी दाैरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसकी नानी ने आरोपियों के खिलाफ अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Sonbhadra News Young man dies after drinking alcohol together beaten grandmother files case against accused
मुकेश कुमार की नानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के वैंकट मोड़ पर रविवार की रात मारपीट में घायल मुकेश कुमार (20) की मौत हो गई। घटना से पहले हमलावर ने साथ बैठकर शराब पी। फिर आपस में किसी बात को लेकर विवाद के बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर मुकेश की जमकर पिटाई की। उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


वैंकट मोड़ निवासी मुकेश कुमार (20) ने रविवार की देर शाम मोहल्ले के एक युवक के साथ बैठकर शराब पी। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी युवक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर मुकेश की जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मुकेश को घायलावस्था में घर पहुंचाया। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। कुछ देर उपचार के बाद घर ले गए। सोमवार की सुबह मुकेश की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने पर परिजन फिर अस्पताल ले गए। 

वहां हालत गंभीर होने पर उसे बैढ़न ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मुकेश की नानी फूलमति ने चार-पांच लोगों पर मिलकर पिटाई का आरोप लगाया।

हमलावर उसके सीने पर चढ़ गए। कहा कि रात में मुकेश सीने में तेज दर्द की बात बता रहा था। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करआरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed