{"_id":"5dc068948ebc3e012e1f5deb","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4926134178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलने की मिली सूचना की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलने की मिली सूचना की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बढ़ौली चौक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर गोली चलने की सूचना की जांच शुरू कर दी। सोमवार को कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने पंप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। पंप कर्मियों से भी गोली चलने के बारे में पूछताछ की।
शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पेट्रोल पंप पर कुछ लोग आपस में बैठकर चर्चा कर रहे थे। उसी वक्त एक नेता अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को ठीक करने लगे, तभी अचानक गोली चल गई। इससे पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत थी कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी। इस मामले में किसी ने पुलिस कोई तहरीर नहीं दी। वैसे तो यह मामला शनिवार को ही पुलिस की संज्ञान में आ गया। इसके बाद भी पुलिस ने दो दिन बाद सोमवार को गोली चलने के मामले की जांच शुरू की। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने जिस पंप पर गोली चलने की बात बताई जा रही है, वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कोतवाल ने पंप कर्मियों से भी गोली चलने के बारे में पूछताछ की। पंप के मैनेजर को कुछ फुटेज भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कोतवाल ने कहा कि गोली चलने के बारे में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन मामला संज्ञान में आने पर जांच की जा रही है।