फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

सीएचसी घोरावल के अधीक्षक को सीएमओ कार्यालय से होंगे संबद्घ

Mon, 04 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। करीब एक माह पूर्व चार अक्तूबर को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक और कोतवाली के सिपाही के बीच हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। डीएम एस. राजलिंगम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या को सीएमओ कार्यालय से अटैच करने का निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सीएमओ को दिया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने डीएम के निर्देश की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 अक्तूबर की देर शाम घोरावल कोतवाली में तैनात सिपाही रंजीत सरोज तीन अभियुक्तों की मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पहुंचा था। वहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या ने किसी कारण से मेडिकल जांच से मना कर दिया। इसी बात को लेकर डॉक्टर व सिपाही में झड़प हो गई। सिपाही का आरोप है कि डॉक्टर गुरु प्रसाद मौर्या ने उसके साथ हाथापाई की। सिपाही और अधीक्षक दोनों ने एक- दूसरे के ऊपर नशे में होने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रकाशचंद्र, प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे, चौकी प्रभारी मुहम्मद अरशद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे और डॉक्टर व सिपाही को लेकर जिला मुख्यालय चले गए थे। जिला अस्पताल में डॉक्टर व सिपाही के रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया था। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट अब तक उन्हें नहीं मिली है। उधर सोमवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध करने का निर्देश दिया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि एक माह पूर्व घोरावल में सिपाही से विवाद के मामले में सीएचसी अधीक्षक को संबद्ध करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed