फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

करेंट की चपेट में आने से प्रिंसपल की मौत

Sun, 03 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में रविवार को गुरू नानक बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन कोहली 55 अपने घर पर टूल्लू पंप का तार जोड़ रही थी। इस दौरान वह करेंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में स्थित महिला थाना के समीप सुमन कोहली का आवास है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह टूल्लू पंप चालू करने के लिए बोर्ड में तार जोड़ रही थी। उसी वक्त वह करेंट की चपेट में आकर गिर पड़ी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त सुमन के घर में कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति और बच्चे बाहर रहते हैं। उनको घटना की सूचना दे दी गई है। देर रात तक घरवाले नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed