फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

जुआरियों का पुलिस पर हमला से मचा हड़कंप

Sun, 03 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में शनिवार को गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की जुआरियों द्वारा पिटाई किए जाने की सूचना पर महकमेे में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने इस सूचना को झूठा बताया। पुलिस का कहना था कि पुरानी रंजिश में कुछ ग्रामीणों ने आपस में विवाद कर लिया था। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे किसी व्यक्ति ने विंढमगंज थाने की पुलिस को सूचना दी कि हरनाकछार छठ घाट पर जुआ खेलने के दौरान गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की जुआरियों ने पिटाई कर दी। पुलिस कर्मी जुआ खेलने से जुआरियों को मना कर रहे थे। यह सूचना भी दी गई थी कि पुलिस की पिटाई करने वाले दर्जन भर जुआरियों में कुछ झारखंड के भी लोग शामिल हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि जांच करने पर जुआरियों द्वारा पुलिस कर्मियों से मारपीट किए जाने की सूचना गलत निकली। बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ ग्रामीण आपस में विवाद किए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले वे लोग भाग निकले थे। ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed