फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

जिले में मक्का क्रय केंद्र खोलने की तैयारी

Sun, 13 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। जिले में मक्का क्रय केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जरूरत के अनुसार क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए मक्का के पैदावार का आकलन किया जा रहा है। क्रय केंद्र खुलने से दक्षिणांचल के किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले में करीब 232418 किसान है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में खेंतों की सिंचाई के साधन नहीं है। इस नाते घोरिया, सेमिया, नेवारा, चननी, पोखरिया, बसुहारी, चतरवार समेत अन्य जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकत्तर किसान मक्का, अरहर समेत अन्य तिलहनी खेतीबारी कर जीवकोपार्जन करते हैं। लेकिन अभी तक जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीददारी न होने से किसानों को उचित दाम नहीं मिल पाता है। मजबूरी में किसान औने-पौने दाम पर दुकानदारों को मक्का बेचने को मजबूर है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम एस राज लिंगम ने जिला विपणन अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को जिले में मक्का के पैदावार की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ताकि जरूरत पडने पर क्रय केंद्र खोल कर मक्का क्रय कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जा सकें। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि मक्का के पैदावार का आकलन किया जा रहा है। कहा कि आवश्यता पडने पर जिन क्षेत्रों में जरूरत होगी वहां क्रय केंद्र खोल कर किसानों को लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed