फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: JE organization will go on hunger strike, accusing energy management of ignoring demands

सोनभद्रः जेई संगठन करेगा भूख हड़ताल, ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया मांगों की अनदेखी का आरोप

Sun, 12 Sep 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: JE organization will go on hunger strike, accusing energy management of ignoring demands
उप्र सरकार एवं ऊर्जा प्रबंधन पर संवर्ग की विभिन्न मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन सोनभद्र में आंदोलनरत है। इसी क्रम में संगठन के कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10 बजे से 24 घंटे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को संगठन ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में शाखा ओबरा की तरफ से आठ से 12 सितंबर तक प्रतिदिन एक घंटे की विरोध सभा आयोजित है। इसमें सदस्यों में ऊर्जा प्रबंधन के प्रति काफी रोष देखा गया। रविवार को ओबरा शाखा की कार्यकारिणी ने ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी से मुलाकात कर संवर्ग की समस्या से अवगत कराया एवं उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के नाम पत्र लिखकर संवर्ग की विभिन्न मांगों को पूरा करने का निवेदन किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष इं. अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह वैसवार, पंकज गुप्ता, नवीन चावला, कुलदीप नारायण, बालगोविंद, शिवशंकर शुक्ला, गोपीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed