फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Inauguration of schemes worth 1.25 crores, NCL's initiative in Amrit Mahotsav, MP inaugurated

सोनभद्रः सवा करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, अमृत महोत्सव में एनसीएल की पहल, सांसद ने किया उद्घाटन

Thu, 02 Sep 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Inauguration of schemes worth 1.25 crores, NCL's initiative in Amrit Mahotsav, MP inaugurated
एनसीएल में सीएसआर के तहत कार्यों का उद्घाटन करतीं सीधी-सिंगरौली की सांसद रीती पाठक। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र स्थित एनसीएल ने बृहस्पतिवार को अमृत महोत्सव के दौरान बुनियादी ढांचा, शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वच्छ पेयजल संबंधी अनेक योजनाओं का शुभारंभ किया। सीएसआर के अंतर्गत इन योजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ सांसद सीधी-सिंगरौली रीति पाठक ने किया।
विज्ञापन

सांसद ने एनसीएल परिक्षेत्र के समग्र विकास में एनसीएल सीएसआर के तहत किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि कंपनी पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थानीय समुदाय के विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कौशल विकास, स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल के प्रयासों को सराहा और विश्वास जताया कि भविष्य में भी कंपनी की जन कल्याणकारी गतिविधियां चलती रहेंगी। सांसद ने सेमुआर पंचायत में 1.6 करोड़ की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क के बनने से पाली, सेमुआर और आसपास के गांव में रहने वाले लगभग 10 हजार लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक चितरंगी अमर सिंह, महाप्रबंधक (ब्लॉक बी) हरीश दुहान, महाप्रबंधक (सीएसआर), एनसीएल एके सिंह, एसडीएम चितरंगी नीलेश शर्मा व अन्य जन प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र व सिलाई मशीनें बांटी
सांसद रीति पाठक ने एनसीएल के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्थानीय महिलाओं/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले चुकी 27 युवतियों को प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन का वितरण किया। उन्होंने सभी युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया और महिला कौशल विकास व आजीविका सृजन की दिशा में एनसीएल के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चार आरओ सहित वाटर कूलर दिए गए। आठ पंचायतों में स्थित विद्यालयों के लिए कंप्यूटर के साथ कुल आठ सेट स्मार्ट टीवी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed