फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: In the capital of energy, electricity supply is on ventilator, somewhere with the help of houses and sometimes wires running on telephone poles.

सोनभद्रः ऊर्जा की राजधानी में विद्युत आपूर्ति वेंटिलेटर पर, कहीं मकानों के सहारे तो कहीं टेलीफोन के खंभों पर दौड़ रहे तार

Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: In the capital of energy, electricity supply is on ventilator, somewhere with the help of houses and sometimes wires running on telephone poles.
परासी आरओ प्लांट के सामने सिर के ऊपर लटक रहा जर्जर तार। - फोटो : SONBHADRA
पावर कैपिटल के नाम से विख्यात ऊर्जांचल में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। तार व खंभे जर्जर हैं। इससे आए दिन शार्ट-सर्किट से जहां अनपरा क्षेत्र की बिजली गुल हो जा रही है। वहीं कभी भी भीषण हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

हजारों मेगावाट विद्युत उत्पादन के कारण अनपरा परिक्षेत्र को पावर कैपिटल के नाम से जाना जाता है। यहां का नाम सुनते ही लोग रोशनी की चकाचौंध की कल्पना से रूबरू होते हैं लेकिन सच्चाई ठीक विपरीत है। लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से परिक्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी है। दिन के साथ रात में भी अंधाधुंध विद्युत कटौती से सभी बेहाल हैं। लचर विद्युत आपूर्ति के लिए जर्जर आपूर्ति व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए नागरिकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के आधे से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हैं। हर तीन में से एक खंभे पर एंगल जोड़कर काम चलाया जा रहा है। तारों की दशा तो भयावह है। हर दस मीटर पर तारों में जोड़ है। हवा का जरा सा झोंका भी तार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। खामियाजा आम नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है। पारसी में तो एक ही पोल पर महज कुछ फीट की दूरी से गुजर रहे एचटी व एलटी लाइन के तारों के कारण आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिर के ऊपर लटकते तारों से हादसे की आशंका
प्रभु प्रसाद ने बताया कि महीनों से घर के सामने मेन तार लटक रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। राम बिलास प्रजापति ने बताया कि महीनों से क्षतिग्रस्त खंभा मकान के सहारे टिका होने के कारण बारजा गिरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी :
विद्युत कटौती की निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। आंकलन के बाद समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार तार खंभों को बदलने का इस्टीमेट बनवाया जा रहा है। कोई क्षेत्र छूट गया होगा तो सर्वे कराकर ऐसे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा। - एसके सिंह, एसडीओ पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed