{"_id":"61bf39c5834eeb0174188eef","slug":"sonbhadra-gulshan-will-illuminate-the-name-will-get-respect-in-the-hands-of-pm-self-help-group-has-been-made-a-means-of-economic-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: नाम रोशन करेंगी गुलशन, पीएम के हाथों मिलेगा सम्मान, स्वयं सहायता समूह को बनाया आर्थिक तरक्की का जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: नाम रोशन करेंगी गुलशन, पीएम के हाथों मिलेगा सम्मान, स्वयं सहायता समूह को बनाया आर्थिक तरक्की का जरिया
Sun, 19 Dec 2021 07:25 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:25 PM IST
सार
प्रयागराज में होने वाली रैली में शामिल होंगी जिले के 2400 महिलाएं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं 21 दिसंबर को प्रयागराज में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होंगी। 20 दिसंबर को जिले से कुल 2400 महिलाएं प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। इसमें विशेष रूप से शामिल कोन ब्लॉक की मझिगवां की गुलशन आरा को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पीएम मोदी के साथ मंच पर बैठने का मौका भी मिलेगा।
कोन ब्लॉक के देवाटन गांव की रहने वाली गुलशन आरा पुत्री अजीमुद्दीन की शादी वर्ष 2009 में इसी क्षेत्र के मझिगवां के रहने वाले गुलशेर अली से हुई थी। तीन बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुलशन आरा 2014 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़कर कपड़ा सिलाई का काम शुरू किया। इससे बाद से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा। इसी वर्ष अगस्त माह से बीसी का काम शुरू किया। बीसी संचालन करने पर शुरुआत के चार माह 4000 रुपये प्रति माह सरकार से मिला।
पांचवें माह से 50 हजार रुपये बांटने पर 50 रुपये का कमीशन मिल रहा है। मौजूदा समय में सिलाई व बीसी संचालन से वह औसतन 150 से 200 रुपये हर रोज कमा लेती हैं। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 21 दिसंबर को महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के साथ विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करीब 2400 महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी कार्यक्रम में कोन ब्लॉक के मझिगवां की गुलशन आरा को पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के लिए चयनित किया गया है।