फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: fresh verification of scheduled tribe population starts

सोनभद्रः अनुसूचित जनजाति की आबादी का नए सिरे से सत्यापन शुरू

Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: fresh verification of scheduled tribe population starts
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन स्तर पर तैयारी जोरों पर चल रही है। जिले में भी इसे लेकर कवायद जारी है। जिला प्रशासन ने अनुसूचित जनजाति की आबादी का सत्यापन फिर से कराना शुरू कर दिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में जनजाति वर्ग की आबादी सरकारी आंकड़ों में है, वहां वास्तव में जनजाति के लोग निवास कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बुधवार को सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार और सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उन्हें निर्देश भी दिए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व में ही सीटों के परिसीमन और आबादी का निर्धारण किया जा चुका है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में ग्रामीण क्षेत्र की कुल आबादी 15,60,299 लाख है। इसमें अनुसूचित जनजाति का भी ब्लॉकवार आबादी का निर्धारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में अनुसूचित जनजाति की कुल आबादी करीब तीन लाख 65 हजार 601 आंकी गई है। इसमें नगवां ब्लॉक में 27,599, चतरा में 6902, राबर्ट्सगंज में 13898, घोरावल में 11562, चोपन में 73175, म्योरपुर में 83203, दुद्धी में 62082, बभनी में 52093, करमा में 2648 और कोन ब्लॉक की अनुसूचित जनजाति की आबादी 32439 है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की कुल आबादी 1560299 आंकी गई है। इसमें अनुसूचित जाति 383705, अन्य पिछड़ा वर्ग 630096 और सामान्य वर्ग की आबादी 180897 है। मंगलवार को पंचायत राज निदेशालय में जिला पंचायत राज अधिकारियों के हुए प्रशिक्षण में आबादी को आधार मानकर और वर्ष 1995 से अब तक आरक्षण को आधार मानकर चुनाव में सीटों का आरक्षण करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान गांवों में अनुसूचित जनजाति की आबादी का सत्यापन नए सिरे से कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने भी एसडीएम, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अनुसूचित जनजाति वर्ग के आबादी का ग्राम पंचायत वार सत्यापन करने का निर्देश दिया है। - विशाल सिंह, डीपीआरओ

एसडीएम ने किया आबादी का सत्यापन
दुद्धी। एसडीएम रमेश कुमार ने बुधवार को डूमरा गांव में जन चौपाल लगा कर अनुसूचित जनजाति की आबादी का सत्यापन किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 10 गांव के ग्राम पंचायतों में जाकर मौके पर जनसंख्या के आधार पर जनजाति का आंकलन किया जाएगा। उन्होंने नगवा गांव में शहीद स्मारक का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed