फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Four people molested the girl by taking her to the room, police filed a case

सोनभद्रः कमरे में ले जाकर युवती से चार लोगों ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Four people molested the girl by taking her to the room, police filed a case
दो दिन पूर्व सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत की तरफ जा रही युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को बचाने गए दो लोगों को छेड़खानी करने वालों ने पीटा और फरार हो गए। शनिवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक युवती घर से खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर मौजूद चार युवकों ने युवती को जबरन उठा लिया और कमरे में जाकर छेड़खानी करने लगे। युवती शोर मचाने लगी तो बचाने के लिए दो लोग पहुंचे। आरोप है कि छेड़खानी करने वाले चारों ने उन्हें पीटा और फरार हो गए। घोरावल चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मनोज पाल, पप्पू पाल, महेंद्र पाल तथा मुलायम पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं सीएचसी घोरावल में पिटाई से घायल लोगों का उपचार कराया गया। रविवार को भी आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed