{"_id":"612f7b508ebc3e14f006c31b","slug":"sonbhadra-former-head-met-dpro-for-payment-of-dues-sonbhadra-news-vns609066583","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बकाया भुगतान के लिए डीपीआरओ से मिले पूर्व प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बकाया भुगतान के लिए डीपीआरओ से मिले पूर्व प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों के बकाया भुगतान को लेकर सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक के पूर्व ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव के नेतृत्व में पूर्व ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ को बताया कि उनके कार्यकाल में हुए कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल ने डीपीआरओ विशाल सिंह को बताया कि सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, कूप जगत, पंचायत भवन, पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप मरम्मत आदि मदों में प्रधानों ने काम कराया था। लेकिन, भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इन कार्यों को कराने वाले ठेकेदार व मैटेरियल आपूर्ति करने वाले फर्म बकाया भुगतान के लिए पूर्व ग्राम प्रधानों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधानों का मानदेय भी नही मिला है। पूर्व ग्राम प्रधानों ने डीपीआरओ से बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में उन सभी के कार्यकाल के बकाया भुगतान कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर सियाराम बिंद, जगदीश सिंह पटेल, लालबहादुर बैसवार, शीतला प्रसाद, भानु प्रताप, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।