फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Due to the death of brother and sister in suspicious condition, abdominal pain and vomiting, relatives were taken to the hospital

सोनभद्रः संदिग्ध हाल में भाई-बहन की मौत, पेट में दर्द और उल्टी होने पर परिजन ले गए थे अस्पताल

Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Due to the death of brother and sister in suspicious condition, abdominal pain and vomiting, relatives were taken to the hospital
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में रविवार की रात कुछ देर के अंतराल में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। परिजनों ने पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया। सुधार न होने पर घोरावल सीएचसी ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहां से परिजन दोनों को सर्पदंश की आशंका में झाड़-फूंक कराने गाजीपुर के अमवा की सती माई धाम ले गए।
विज्ञापन

इमिलिया गांव निवासी सुनील चौहान की पुत्री सुमन (7) और पुत्र संकित (8) रविवार की रात खाना खाकर सोए थे। मध्यरात्रि में अचानक पेट में दर्द होने लगा। कुछ ही देर में दोनों को उल्टी शुरू हो गई। अचानक तबीयत खराब होने पर सकते में आए परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए। उपचार के बाद भी वहां कोई सुधार न होने पर घोरावल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सर्पदंश की आशंका जताते हुए परिजन दोनों को लेकर गाजीपुर के बाराचंवर स्थित अमवा की सती माई धाम ले गए। वहां झाड़-फूंक का क्रम सोमवार देर शाम तक चलता रहा। घोरावल के सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद ने बताया कि रात में भाई-बहन को यहां लाया गया था, तभी उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन पहले निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed