फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Dead body of youth found hanging from noose elder father died in shock

सोनभद्र: युवक का फंदे से लटकता शव मिला, सदमे में बड़े पिता की हो गई मौत

Wed, 06 Oct 2021 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 06:13 PM IST
सार

एसओ संजय पाल ने बताया कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई है। अमरनाथ हृदयरोगी थे। आशंका है कि सदमे में उनकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
Sonbhadra Dead body of youth found hanging from noose elder father died in shock
demo pic

विस्तार

सोनभद्र जिले के ढुटेर गांव में चंद घंटे के अंतराल में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। पहले युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसके कुछ घंटे बाद ही बड़े पिता की सदमे में मौत हो गई। अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को रास्ते में रोककर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


ढुटेर गांव के नवा टोला बस्ती निवासी रामलखन सेठ के पुत्र विक्रम (21) का शव बुधवार की सुबह घर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा था। लोगों ने इसकी सूचना गांव के बाहर टहलने गए बड़े पिता अमरनाथ सेठ (74) को दी। भतीजे की मौत की खबर सुनकर उन्हें सदमा लगा। 
विज्ञापन


घर की ओर लौटते समय रास्ते में वह अचेत हो गए। ग्रामीण उन्हें  जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ संजय पाल ने बताया कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई है। अमरनाथ हृदयरोगी थे। आशंका है कि सदमे में उनकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed