फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Contractor talking on the phone on the side of the railway line dies after being struck by a train

सोनभद्रः रेलवे लाइन के किनारे फोन पर बात कर रहे ठेकेदार की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 02 Sep 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Contractor talking on the phone on the side of the railway line dies after being struck by a train
विंढमगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के समीप शोकाकूल करते हरनाकछार ग्राम पंचायत के मृतक राजेशचंद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र के हरनाकछार गांव में बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत हो गई। वह रेलवे लाइन के किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान गढ़वा रोड से चोपन जाने वाली स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरनकछार निवासी राजेश चंद्र यादव (42) पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग में ए श्रेणी के ठेकेदार थे। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे के करीब ग्रामीणों की नजर राजेश के घर से कुछ दूरी से गुजरी रेलवे ट्रैक पर पड़ी। वहां राजेश चंद्र का शव रेलवे लाइन पर पड़ा था। शोर मचाते हुए ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दारोगा संजय सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गए। राजेश अपने निवास से रोजाना सुबह रेलवे लाइन के किनारे स्थित पुश्तैनी घर पर आते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले उन्हें रेलवे लाइन के किनारे बैठकर मोबाइल फोन से बात करते देखा गया था। इसी दौरान झारखंड के गढ़वा रोड से चोपन जा रही कर्मचारी स्पेशल ट्रेन उसी रूट से गुजर रही थी। आशंका है कि राजेश उसी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश के दो पुत्र प्रिंस यादव (18) और प्रतीक यादव (15) हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद सोनकर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। हालांकि प्रथम दृष्टया हादसे की बात ही सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed