फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Case filed against the person who embezzled lakhs of rupees, accused of not giving money by taking loan items

सोनभद्रः लाखों रुपये गबन करने वाले पर मुकदमा दर्ज, उधार सामान लेकर रुपये न देने का आरोप

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Case filed against the person who embezzled lakhs of rupees, accused of not giving money by taking loan items
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के एक कपड़ा व्यवसायी से लाखों का सामान उधार लेकर रुपए न देने वाले व्यापारी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के कपड़े लिए और अब तक रुपए नहीं दे रहा है। यही नहीं मांगने पर घर में घुसकर उसने मारपीट भी की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राबर्ट्सगंज के ब्रह्मा गली निवासी वादी अतुल जैन का कहना है कि वह और राजेंद्र सिंह निवासी आर्यनगर राबर्ट्सगंज दोनों कपड़ों के व्यवसायी हैं। वह थोक कपड़ा बेचते हैं, जबकि राजेंदर कपड़े का फुटकर व्यवसायी है। राजेंद्र उससे उधार कपड़ा लेकर बेचता है। राजेंद्र पर अतुल का तीन लाख अस्सी हजार रुपए बाकी था, जिसे मांगने पर नहीं दे रहा था। आरोप है कि तीन अप्रैल 2021 को अतुल अपने घर पर था। उसी समय विपक्षी राजेंद्र सिंह अपने पांच साथियों के साथ कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। सभी ने लाठी से प्रहार करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो विपक्षीगण सोने का चेन लेकर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर राजेंद्र और कुछ अज्ञात के खिलाफ घर मेें घुसकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed