फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Block wise camp of labor department from today

सोनभद्रः श्रम विभाग का ब्लाकवार कैंप आज से

Tue, 03 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Block wise camp of labor department from today
सोनभद्र। अपर श्रम आयुक्त सरजू राम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मचार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत मनरेगा एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन कराने और विभिन्न योजनाओं का फार्म भरवाने के लिए चार नवंबर से ब्लॉकवार गांवों में कैम्प का लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार नवंबर को नगवां ब्लॉक के खलियारी आमडीह, वैनी, चेरुई में, कोन ब्लॉक के कोन, कचनरवा, रामगढ़ में, पांच नवंबर को नगवां ब्लॉक के गड़ाव, रामपुर, नोडिहा और चतरा ब्लॉक के बभनगवां, शिवपुर, सिल्थम में कैम्प लगेगा। छह नवंबर को घोरावल ब्लॉक के ईनम, बकौली, मुसहा, लहास में और चतरा ब्लॉक के रामगढ़, नरोखर में, 10 नवंबर को घोरावल ब्लॉक के बिसरेखी, तिलौलीकला, शाहगंज, ओबराडीह में और बभनी ब्लॉक के बभनी, बरवाटोला, करकच्छी में, 11 नवंबर को घोरावल ब्लॉक के डोमखरी, जमगांव और आमडीह में तथा बभनी ब्लॉक के कोरची व चैनपुर में कैम्प लगाया जाएगा। इसी तरह 12 नवंबर को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बढ़ौली, बहुआर, चुर्क में और म्योरपुर ब्लॉक के बेलहत्थी, कोटा, कुलडोमरी में, 18 नवंबर को राबर्ट्सगंज के पसहीकला, सलखन, दुरावलकला, म्योरपुर ब्लॉक के म्योरपुर, किरबिल, सागोबांध में, 19 नवंबर को म्योरपुर के जरहा आरंगपानी और राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तरावां, गया रतवल और गुरुपरासी में कैम्प लगेगा। 25 नवंबर को करमा ब्लॉक के बट, पापी, पुरखास, सिरसिया ठकुराई, सरंगा में और दुद्घी ब्लॉक के धनौरा, झारोकला, बघाडू में, 26 नवंबर को चोपन ब्लॉक के कोटा, जुगैल व सेमिया में और दुद्घी ब्लॉक के बीडर, बुटवेढवा, केवाल में, 27 नवंबर को चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया, परसोई, चतरवार में तो दुद्घी ब्लॉक के महुली और पकरी में कैम्प लगाया जाएगा। उक्त कैंपों में मनरेगा एवं अन्य निर्माण श्रमिकों के श्रम विभाग मं पंजीयन के लिए फार्म भरवाये जाएंगें। साथ ही यदि कोई श्रमिक अपना नवीनीकरण कराने एवं योजना हितलाभ के लिए फार्म भरते है तो उन्हे भी जमा कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed