फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Anger erupted over non-receipt of ration, villagers raised slogans against Kotdar

सोनभद्रः राशन न मिलने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Mon, 27 Sep 2021 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Anger erupted over non-receipt of ration, villagers raised slogans against Kotdar
पिछले दो महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बबुरी गांव के पास राबर्ट्सगंज-धधरौल मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम के दौरान ग्रामीणों ने कोटेेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण कोटे के दुकानदार पर वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दुकान का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे थे। चुर्क पुलिस चौकी इंचार्ज ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बबुरी गांव के लोगों का कहना था कि उन्हें दो माह से कार्ड पर राशन नहीं दिया जा रहा। कोटेदार पीओएस मशीन पर अंगूठा तो लगवाता है, लेकिन राशन देने के वक्त बहानेबाजी करने लगता है। कई दिनों से दौड़ लगाने के बाद भी राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीण लामबंद होकर सड़क पर उतर गए। गांव के सामने धधरौल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। चक्काजाम से वाहनों का आवागमन थम गया। सूचना पाकर चुर्क चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। उनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed