फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal was the hottest place this season

Sonebhadra News: इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्म रहा सोनांचल

Fri, 16 May 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal was the hottest place this season
सोनभद्र। गर्मी फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं है। शुक्रवार को पारा और चढ़ गया। दिन में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 26 अप्रैल को तापमान 43.2 डिग्री था। तब न्यूनतम तापमान 23 डिग्री ही था, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप और गर्मी से हर कोई बेहाल रहा। इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते रहे।
विज्ञापन

जेठ महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी के तेवर चढ़ हुए हैं। आसमान से सूरज मानों आग उगल रहा हो। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री था, जो 24 घंटे में लगभग एक डिग्री बढ़कर 43.5 तक पहुंच गया। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की तपिश बर्दाश्त के बाहर हो गई थी। स्कूल, दफ्तर जाने वाले जैसे-तैसे घर से निकले। दोपहर में लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। सड़काें और बाजारों में चहल-पहल कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि गत दिन का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन नमी के कारण उमस में वृद्धि रही। अगले 48 घंटे में भी तापमान के तेवर बरकरार रहने की उम्मीद है। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

----
खीरा, ककरी, तरबूज और ठंडे पेय की बढ़ी मांग
गर्मी के चलते बाजार में खीरा, ककरी, तरबूज, खरबूज जैसे मौसमी फल और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, मंडी गेट, धर्मशाला चौक, महिला थाना तिराहे पर लग रही ठंडे पेय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। आम का पना और जूस पीने भी लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सफर पर निकले लाेगों की पहली प्राथमिकता ठंडे पेय पदार्थ है, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 में 44 डिग्री पहुंचा था तापमान
करीब तीन साल पहले वर्ष 2022 में 16 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं वर्ष 2023 और 2024 में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान तीनों वर्ष में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास ही रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed