फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal Sangharsh Samiti will contest the four assembly seats in the district

जिले के चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सोनांचल संघर्ष समिति

Sun, 29 Aug 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal Sangharsh Samiti will contest the four assembly seats in the district
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत मकरीबारी के बीरनचुआ गांव में रविवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी की ओर से जनसभा का आयोजन किया। संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने आगामी विधान सभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर चुनाव लड़ाने का एलान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समूचा सोनांचल, चारागाह बनकर रह गया है। इस नाते सोनांचल की विकास दर शून्य के बराबर है। सोनांचल की ग्रामीण सड़के जर्जर हैं। यहां तमाम कलकारखानों के होते हुए भी जिले के युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। प्रधान राम मूरत यादव ने कहा कि बीरनचुआ गांव में छह महीने से ट्रांसफार्मर जला है, लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा। राष्ट्रीय सचिव राजू पाल, राजू मिश्रा, बलवंत यादव, बीडीसी लक्ष्मी शंकर शर्मा, गुलाब गोंड, राम विलास गोंड, हीरालाल गोंड, भगवंति, रामेश्वरी गोंड, अमरपतिया गोंड, प्रदीप गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed