चोपन ब्लाक के गोठानी गांव में बुधवार की शाम बाबा सोमनाथ मंदिर (गुप्तकाशी) के सामने स्थित संगम में सोन संगम आरती हुई। इससे पहले दोपहर में सुंदरकांड और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम पं. अरविंद शुक्ला ने मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र व उनकी पत्नी से सम्पन्न कराया। आयोजन समिति के सदस्यों के साथ संगम तट पर संयुक्त रूप से पं. राजनारायण पांडेय राज ने सोन संगम आरती गाई। सोन, रेणु व बिजुली के संगम तट पर जयकारे के साथ सभी देशवासियों के कल्याण, निरोगी समाज की कामना के लिए बाबा सोमनाथ (गुप्तकाशी) मां बंसरा देवी, मां अगोरी की देवी से प्रार्थना की गई। समाजसेवी उमाशंकर जायसवाल, मृदुला जायसवाल, सह संयोजक एसपी तनेजा, रामप्यारे सिंह, रामविलास यादव, रामानुज यादव, दुर्गेश पांडेय सहित महंत मन्नी गिरी, देवीदयाल गिरी, रामवचन गिरी, पंचम गिरी, सुभाष गिरी, उदयराज गिरी, सूरज पांडेय, सूरज गिरी, उमेश गिरी आदि रहे।