फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Some got justice and some returned disappointed

Sonebhadra News: कुछ को मिला इंसाफ तो कुछ लौटे निराश

Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Some got justice and some returned disappointed
सोनभद्र। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलों में फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ रही। हालांकि इनमें से ज्यादातर को समस्याओं का त्वरित समाधान की बजाय आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

घोरावल तहसील में डीएम चंद्र विजय सिंह और सीडीओ सौरभ गंगवार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 45 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से पांच मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि टीमों को भेजकर चार प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अन्य 36 प्रकरणों को डीएम ने समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी टीएन त्रिपाठी, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार मौजूद रहे। सदर तहसील में एडीएम सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी कालू सिह, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने 83 शिकायतें सुनते हुए मौके पर नौ मामले निस्तारित किए। टीमों को भेजकर तीन प्रकरणों को निस्तारित किया गया। बाकी 71 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ओबरा में एडीएम नमांमि गंगे आशुतोष दुबे, एसडीएम प्रभाकर सिंह के समक्ष 18 शिकायतें पहुंचीं। एक मामले निस्तारित किए गए। बाकी 17 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निराश लौटे 20 फरियादी
दुद्धी। स्थानीय तहसील में एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने लोगों की शिकायतों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक भूमि विवाद सहित अन्य मामलों में कुल 23 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से महज तीन प्रकरणों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य 20 फरियादियों को निस्तारण का आश्वासन लेकर निराश लौटना पड़ा। हालांकि यहां एसडीएम ने सभी प्रकरणों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण का निर्देश दिए। सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद गौंड, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed