{"_id":"61f697c689a77455a32d5448","slug":"sold-someone-else-s-land-in-the-name-of-another-case-on-three-sonbhadra-news-vns636050931","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को मालिक बता दूसरे को बेच दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को मालिक बता दूसरे को बेच दी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दूसरे की जमीन को खुद का बताकर बैनामा कराने का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी श्याम सुंदर का कहना है कि वह पेशे से व्यवसायी है। उनके नाम से मौजा बरैला परगना बड़हर तहसील राबर्ट्सगंज में जमीन जायदाद है। राजस्व अभिलेखों में उसका नाम तनहा तौर पर अंकित है। आरोप है कि 23 जनवरी को भूलेख की वेबसाइट पर खतौनी देखने पर उसे पता चला कि उसकी जमीन का फर्जी बैनामा किसी व्यक्ति ने कर लिया है। जांच कराई तब पता चला कि किसी व्यक्ति ने स्वयं को श्याम सुंदर दर्शाकर 22 नवंबर को रामपरीखा यादव निवासी तेनुआ को जमीन बेच दी। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तेनुआ गांव निवासी राम परीखा यादव, चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बेहगाठ निवासी आदित्य नारायण और राजेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।