फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Socialist pension pointed Voice

समाजवादी पेंशन के लिए उठाई आवाज

Thu, 02 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 02 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Socialist pension pointed Voice
जिले के पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन न मिलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पेंशन न मिलने से नाराज घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत मुसरधारा के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने एडीएम मनीलाल यादव को डीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। उधर सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत चुर्क के ग्रामीणों ने भी पेंशन के लिए ब्लाक पर प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने अपात्रों को पेंशन सूची से निकाल कर पात्रोें उसमें शामिल करने की मांग की। ऐसा न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

दोपहर करीब 12 बजे घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत मुसरधारा के ग्र्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर एडीएम कार्यालय पहुंच कर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पेंशन के  चयन में जमकर धांधली बरती गई है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

पात्र व्यक्ति पेंशन के लिए दर-दर भटक रहा है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। प्रदर्शन में कलावती, हिरावती, संगीता, सीता, मालती, राधिका, राजकुमारी, फूलवंती, कलावती मौजूद रही।

उधर राबर्ट्सगंज ब्लाक पर चुर्क के ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधान और सेक्रेटरी पर समाजवादी पेंशन के चयन में धांधली का आरोप लगाया।


शासन के आदेशों को ताख पर रख कर कई ऐसे व्यक्तियों को पेंशन के लिए चयनित किया गया है, जिनके नाम से भूमि और वाहन है। इसकी शिकायत कई बार एडीओ पंचायत, बीडीओ से की गई लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी। इस मौके पर प्रमीला, कालिंदी, बेबी, लीला श्रीवास्तव, मुन्नी, संगीता, मीनू, किरन, निर्मला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed