फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   smuggling accused Woman caught by babhani police

किशोरियों को बेचने का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Wed, 03 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
smuggling accused Woman caught by babhani police
पुलिस ने मथुरा के शेरगढ़ थानाक्षेत्र से दो किशोरियों को बरामद करते हुए क्षेत्र की आदिवासी लड़कियों को दूसरे जनपदों में ले जाकर बेचने के मामले का बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



  पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह सूचना मिली कि किशोरियों को फुसलाकर बेचने वाली दो महिलाएं बभनी में चौना तिराहे के पास खड़ी हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार उर्मिला देवी निवासी चैनपुर और लीलावती निवासी घघरा के खिलाफ घघरा और चौना निवासी भगवान दास एवं परशुराम ने थाने में 25 जनवरी को तहरीर देकर लड़कियों को दूसरे जिले में बेचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


 इस पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 और 370 के तहत केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में पता चला कि 10 जनवरी को दो लड़कियां घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं। उन्हें रास्ते में लीलावती नामक महिला मिली और वह दोनों को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वे कई दिनों तक रहीं। लीलावती की पुत्री की शादी मथुरा में हुई थी। वहां से उसने दो व्यक्तियों को बभनी बुलाया और फिर दोनों लड़कियों को लेकर मथुरा पहुंच गई। वहां दोनों लड़कियों को 60 हजार में बेच दिया। यहां आने पर जब पता चला कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है तो दोनों फरार हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed