फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smugglers were taking ganja to Jaunpur by hiding it in sacks under vegetables, five arrested

Sonebhadra News: सब्जी के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर जौनपुर ले जा रहे थे तस्कर, पांच गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Smugglers were taking ganja to Jaunpur by hiding it in sacks under vegetables, five arrested
सोनभद्र। ओडिशा से यूपी में गांजा लाने के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मंगलवार की शाम करमा थाना पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बरामद डीसीएम में सड़ी-गली सब्जियों के नीचे चार बोरियों में छिपाकर गांजा रखा गया था।
विज्ञापन

एक बोरी गांजा कार में भी था। पुलिस ने डीसीएम व कार सीज कर दिया। पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि थाना करमा व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर करमा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास से संदिग्ध कार व डीसीएम को रोका।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया गया कि डीसीएम में सड़ी-गली सब्जियां व उसके पत्ते हैं। पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो सब्जियों के पत्तों के नीचे चार बोरियों में छिपाकर गांजा रखा गया था। एक बोरी गांजा कार की डिकी से बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सवारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पहचान छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की हीरापुर काॅलोनी निवासी आशीष तिवारी, कार मालिक प्रतापगढ़ के राजापुर रैनिया निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह, कार चालक प्रतापगढ़ के ही गंगापुर निवासी कुलदीप सिंह, डीसीएम चालक गाजीपुर के लौवाडीह निवासी चंद्रभूषण पांडेय और प्रयागराज निवासी अर्जुन पटेल के रूप में हुई।

एसपी ने बताया कि आशीष पर जौनपुर, धीरेंद्र पर प्रतापगढ़ और अर्जुन पर प्रयागराज में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। तस्कर ओडिशा के संभलपुर से गांजा लेकर रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर के रास्ते जौनपुर जा रहे। बरामद गांजा की कुल मात्रा एक क्विंटल 10 किलो है। इसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये है। पुलिस टीम में करमा एसओ राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी संजीव सिंह, एसआई जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed