फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Small bridges to be constructed on four routes, including Parsoi-Belgarhi, at a cost of 6.80 crore.

Sonebhadra News: 6.80 करोड़ की लागत से परसोई-बेलगढ़ी समेत चार मार्गों पर बनेगा लघु सेतु

Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Small bridges to be constructed on four routes, including Parsoi-Belgarhi, at a cost of 6.80 crore.
सोनभद्र। बरसात में जलभराव और जर्जर पुलियों के कारण ग्रामीण इलाकों में आवागमन की दिक्कत जल्द दूर होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में चार प्रमुख मार्गों पर लघु सेतु और बॉक्स कल्बर्ट बनाए जाएंगे। राज्य योजना के तहत इन कार्यों के लिए 6.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसोई-बेलगढ़ी संपर्क मार्ग पर सबसे अधिक लागत से सेतु का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग के किमी 11 और 17 में क्षतिग्रस्त पुलियों के स्थान पर लघु सेतु बनाए जाएंगे। दोनों कार्यों के लिए करीब 2.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह मार्ग मध्य प्रदेश को जोड़ता है। ऐसे में लघु सेतु बनने के बाद दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इसी तरह शिवपुर पहाड़ी संपर्क मार्ग के किमी एक में पुराने लघु सेतु (वेंटेड कॉजवे) को हटाकर कल्बर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए 1.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य छह माह में पूरा किया जाना है। वहीं आरजी रोड सिंदुरी से महुअरियां संपर्क मार्ग के किमी तीन में भी पूर्व निर्मित वेंटेड कॉजवे के स्थान पर कल्बर्ट बनेगा। इस कार्य पर 1.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह वीएस मार्ग से परहीं लिंक रोड के किलोमीटर एक में क्षतिग्रस्त लघु सेतु के स्थान पर बॉक्स कल्बर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए 88.45 लाख रुपये मंजूर हुए हैं, जिसे तीन माह में पूरा कराने की समय सीमा तय की गई है। जबकि अन्य कार्यों को छह माह में पूरा किया जाना है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि चारों निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्यों के लिए आगे की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed