{"_id":"ec3345c5da3fbeaa2f4a8fb7dfe6602b","slug":"sixteen-people-injured-by-uncontrolled-truck-overturns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक पलटने से सोलह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक पलटने से सोलह लोग घायल
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 15 Feb 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में रविवार को गिट्टी लदा ट्रक पलटने से 16 लोग घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला को गंभीर चोट आई है।
रविवार की सुबह एक ट्रक गिट्टी लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। रास्ते में बभनौली गांव से कई महिलाएं और बच्चे ट्रक पर सवार हो गए। वे अहरौरा के जंगल में लकड़ी काटने जा रही थीं।
विज्ञापन
ट्रक कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव के पास पहुंचा था, इस दौरान सड़क पर पडे़ मोरंग को पार करने के दौरान पलट गया। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गिट्टी के नीचे दब गए।
विज्ञापन
महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास में मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना पर बभनौली के ग्राम प्रधान अनिल यादव ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया।
घायलों में विफनी (35) पत्नी रामनाथ, सुदामी (35) पत्नी रामजतन, कल्लू (8) पुत्र रामजतन, मालती (50) पत्नी पुनवासी, रीतेश (10) पुत्र कल्लूराम, शीला (28) पत्नी कल्लूराम, बसंती (12) पुत्री छोटे,
सुशीला (40) पत्नी गुलाब, हितेश (10) पुत्र राजू, कल्लू (30) पुत्र पुनवासी, तेतरा (55) पत्नी बाल किशुन, जगनी (45) पत्नी रामतनी, राधिक (35) पत्नी राजू, सुगवंती (20) पत्नी सोनू, सुकवारी (30) पत्नी हरिराम
और प्रभावती (40) पत्नी विमलेश शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मालती की हालत गंभीर है।