फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sixteen healthy, 24 found corona infected

सोलह हुए स्वस्थ, 24 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sixteen healthy, 24 found corona infected
सोनभद्र। जिले में चौबीस घंटे के दौरान 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4854 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 16 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 4611 हो गई है। एक्टिव मामले 172 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिया। शनिवार को 1779 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा शनिवार को 1792 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 27 पॉजिटिव और 1762 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 224436 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 222921 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4854 पाजिटिव और 218067 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1515 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 71 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 48 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed