फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six thousand hand pumps in the district poor

जिले में छह हजार हैंडपंप खराब

Sat, 19 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 19 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
 जिले में पानी का संकट गहरा गया है। औसतन बारिश न होने के नाते हैंडपंपों ने शुरूआत गर्मी में ही पानी छोड़ दिया है। इन सबके बीच जल निगम को हैंडपंपों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। विभाग के मुताबिक जिले के 34351 हैंडपंपों की जांच में छह हजार 105 हैंडपंप खराब मिले हैं। इनमें से ढाई हजार रिबोर करने योग्य हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि गांवों में किस कदर लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन



जिला जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों से घिरा हुआ है। यहां के पहाड़ी इलाकों में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी का संकट शुरू हो जाता है। इन इलाकों में रहने वाले लोग एक से दो किमी तक दूर जाकर पानी लेने के लिए विवश हो जाते हैं। लेकिन पिछले काफी अर्से से बारिश न होने के नाते मैदानी इलाकों में भी पानी का संकट खड़ा हो गया है। जलस्तर तेजी से नीचे की ओर भाग रहा है, जिस नाते हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। जल निगम की यूनीसेफ इकाई से हैंडपंपों की जांच के जो आंकड़े मिलेे हैं, वे यह बताने के लिए काफी है कि यहां के लोग किस हद तक पानी के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो वाटर सेनिटेशन सपोर्ट आर्गनाइजेशन की इनफोटेक लिमिटेड ने जिले के 34 हजार 351 हैंडपंपों की जांच की थी। विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि करीब चार माह पूर्व हुई जांच में 6105 हैंडपंप पूरी तरह से खराब निकले और करीब ढाई हजार हैंडपंप रिबोर के योग्य हैं। शेष को मरम्मत की जरूरत है। इन हैंडपंपों की मरम्मत के लिए जल निगम के पास धन नहीं है, इसलिए उनकी सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय को दी गई है ताकि वे अपने स्तर से विभिन्न मदों में उपलब्ध धनराशि से उनकी मरम्मत करा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed