{"_id":"5fbab3808ebc3e9b987d8855","slug":"six-smajwadi-party-workers-going-to-give-memorandum-to-cm-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को ज्ञापन देने जा रहे छह सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, निजी मुचलके पर किए गए रिहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को ज्ञापन देने जा रहे छह सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, निजी मुचलके पर किए गए रिहा
Mon, 23 Nov 2020 12:22 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र जिले के चतरा ब्लॉक के करमांव गांव में पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ करने रविवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा के छह कार्यकर्ताओं को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के अगुवाई में 10-12 कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए सुबह करीब साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे। इसकी सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में तैनात पुलिस दल ने छह कार्यकर्ताओं को राबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास से पकड़ लिया जबकि अन्य कार्यकर्ता बच निकले। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के रवाना हो जाने पर पुलिस ने पकड़े गए छहों कार्यकर्ताओं को मुचलके पर रिहा कर दिया। जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जिले में बेरोजगारी, जर्जर सड़कें, अस्पताल की दुर्व्यवस्था, किसानों की परेशानी, लॉकड़ाउन की फीस न माफ करने आदि मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, विष्णु भारती, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश, मंदीप पटेल, सुरेश अग्रहरि, हीरा सोनकर, अनिल विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन