{"_id":"6277ba9be71f1b574068608f","slug":"six-injured-including-five-women-in-road-accidents-sonbhadra-news-vns652384376","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच महिलाओं समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच महिलाओं समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। डाला चढ़ाई क्रॉसिंग के पास कंटेनर ने सवारियों से भरी टेंपो में टक्कर मार दी तो डाला चौकी के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। सभी घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पहली घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। गुरमुरा के पंचम खाड़ी निवासी एक परिवार के दस लोग टेंपो में सवार होकर वैवाहिक समारोह में शामिल होने सलखन जा रहे थे। डाला चढ़ाई क्रॉसिंग पर टेंपो सड़क से दूसरे लेन में जा रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। टेंपो सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल टेंपो सवार रमाकली (35), उर्मिला (38), मुनेश्वरी (36), फुलमनिया (45), लीलावती (16) को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। टेंपो में सवार अन्य लोगों को हल्की चोट आई। उधर, दूसरी घटना डाला चौकी के पास अपराह्न ढाई बजे की है। तेलगुड़वा निवासी बृजबिहारी गोंड (30) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रेणुकूट की तरफ से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बृजबिहारी को गंभीर चोट आई। घायल युवक को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाला चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसों में शामिल तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।