{"_id":"6250382bc7cfc575fc2fca21","slug":"six-goats-died-due-to-fire-goods-ashes-sonbhadra-news-vns6472160162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आने से छह बकरियों की मौत, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आने से छह बकरियों की मौत, सामान राख
विज्ञापन
जोरुखाड़ गांव में गेहूं की खड़ी जली गेहूं की फसल ।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिनौता के तिलया गांव में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से एक बाड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गई और दो झुलस गई। आग से हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया।
तिलया निवासी राजेश पटेल अपने परिवार के साथ गेहूं की कटाई करने खेत पर गए थे। उनके बाड़े में बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और उसमें से निकली चिंगारी से भूसे में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोग शोर गुल करते हुए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। शोर गुल सुनकर राजेश भी पहुंच गए। आग की चपेट में आने से छह बकरियों की मौत हो गई और दो झुलस गई। आग से गृहस्थी का सामान भी जल गया। भुक्तभोगी के अनुसार सात बोरी चावल, बक्से में रखा कपड़ा, 50 किलो लहसुन, किचन की पूरी सामग्री, चारपाई बिस्तर सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। हल्का लेखपाल को घटना की सूचना दे दी गई है।
अचानक लगी आग से बचे कई मकान
बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना के टीनटोलिया बस्ती में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण किया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण डायल 112 पर आग लगने की सूचना देने के लिए मिलाते रहे लेकिन फोन नहीं लगा। हालांकि ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू कर पानी की बौछार मारकर आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण बासदेव, राकेश कुमार, बेचन, दयाशंकर, श्यामसुंदर, रामलाल आदि ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। वरना कई मकानों में आग लगने से इनकार नहीं किया जा सकता था।