{"_id":"5ff608ce8ebc3e33df42f4b2","slug":"six-crows-died-in-sonbhadra-fear-of-bird-flu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में मृत मिले उल्लू और कौआ की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में मृत मिले उल्लू और कौआ की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण भयभीत
Fri, 15 Jan 2021 04:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सोनभद्र जिले में पक्षियों के मृत अवस्था मेंं मिलने का सिलसिला अभी थमा नहींं है। गत दिनोंं विभिन्न इलाके मेंं मृत मिले कौवे, कबूतर, उल्लू, मुर्गी की वजह से फैली बर्ड फ्लू की आशंका अभी दूर भी नहींं हुई कि शुक्रवार को चोपन मेंं उल्लू मृत अवस्था में मिला। वहींं डाला के गुरमुरा गांव मेंं एक कौवे की मौत से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अब तक जिले मेंं 12 पक्षियोंं की मौत हो चुकी है। चोपन मेंं मृत अवस्था मेंं मिले उल्लू को लेकर तरह-तरह की आशंका है। आस-पास केलोगों ने तत्काल मामले की सूचना पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश को दी। उन्होने टीम भेजकर उसे पोस्टमार्टम केलिए भेजवाया।
विज्ञापन
वहींं डाला मेंं मृत मिले कौवे का भी पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गत दिनोंं डाला मेंं मृत अवस्था में मिले कौवोंं का नमूना भोपाल स्थित लैब मेंं जांच केलिए भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद मेंं बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। दूसरे राज्योंं से आने वाले पोल्ट्री उत्पाद पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन