{"_id":"5b0f07cc229ea90e28593af82b453a1c","slug":"sit-om-die-vraag-nagar-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए डाला नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति ने संघर्ष तेज कर दिया है। बुधवार को नगर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। शहीद स्थल से शुरू हुए अभियान में डोर टू डोर लोगों को पर्चा बांटा गया। साथ ही 18 फरवरी को रामलीला मैदान में धरने को भी सफल बनाने की अपील की गई।
समिति के अध्यक्ष अंजनी पटेल ने बताया कि डाला को नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर 2009 से अभियान के तहत संघर्ष चल रहा है। सात वर्षों के संघर्ष में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक यह मुद्दा उठाया जा चुका है। बसपा के बाद अब सपा सरकार में भी लगातार अभियान चल रहा है। क्षेत्र की जनता को सरकार से नगर पंचायत का दर्जा मिलने की काफी उम्मीद है। बताया कि डाला नगर पंचायत के लिए सारे मानक पूरा करता है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि यूपी सरकार ने अगस्त 2014 में नई नगर पंचायत बनाने के लिए जो मानक तय किया है, उसके अनुसार अब ग्राम पंचायत से न तो प्रस्ताव पास कराने की जरूरत है और न ही पंचायती राज के निदेशक से सहमति लेने की अनिवार्यता है। अभियान में विनोद यादव, राजू चौधरी, संतोष कुमार, सुगेनी प्रसाद, अन्नू गुप्ता, शाहिद अली, काली चरण शामिल रहे।