फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sisters arrived to tie rakhi in buses

बसों में धक्के खाते राखी बांधने पहुंचीं बहनें

Thu, 11 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sisters arrived to tie rakhi in buses
राबर्ट्सगंज घोरावल रोड पर निजि बस में सफर करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने से पहले बहनों को सफर में कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। स्टैंड पर घंटों इंतजार के बाद बसों में बेतहाशा भीड़ के चलते उन्हें धक्के खाते यात्रा करनी पड़ी। उन रूटों पर सबसे अधिक दिक्कत थी, जिन पर रोडवेज की बसें नहीं हैं। प्राइवेट वाहन संचालकों ने जमकर मनमानी की। दुर्व्यवस्था के बीच जैसे-तैसे महिलाएं गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन

राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर इस बार दो दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर आबादी ने परंपरानुसार श्रावण पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को ही रक्षाबंधन मनाया। भाई को राखी बांधने के लिए बहनें सुबह ही घरों से निकल पड़ीं। जो बहन किन्हीं कारणों से भाई के घर नहीं पहुंच पा रही थीं, उन तक भाई ही पहुंचने को आतुर दिखे। यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था तो की थी लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे यह व्यवस्था भी नाकाफी दिखी। सुबह से ही रोडवेज डिपो परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही। डिपो से ज्यादा यात्री बाहर मोड़ पर खड़े थे, ताकि बस आते ही उसमें पहले सवार हो जाएं। घोरावल मार्ग के लिए धर्मशाला चौक, दुद्धी, विंढमगंज, कोन के लिए नई सब्जी मंडी गेट, रामगढ़, खलियारी के लिए बढ़ौली चौराहा और नौगढ़ जाने वाले यात्री रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित स्टैंड पर जमे रहे। इनमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। साधन के अभाव में यात्री काफी देर तक स्टैंड पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। कोई वाहन आने पर उसमें सवार होने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो जा रही थी। बसों में जगह न मिलने पर लोग जीप, टेंपो व अन्य साधनों के माध्यम से भी गंतत्व को रवाना हुए। महिलाओं को बसों में खड़े होकर भी यात्रा करनी पड़ी। वाराणसी-शक्तिनगर और मिर्जापुर मार्ग पर रोडवेज बसों के चलते थोड़ी राहत थी लेकिन अन्य ग्रामीण रूटों पर यात्री दुर्व्यवस्था के शिकार हुए।
विज्ञापन

दिन भर बनी रही जाम की स्थिति
रक्षाबंधन के कारण बाजार में उमड़ी भीड़ से नगर की सड़कों पर दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहन रेंगते रहे। व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों-तिराहों पर होमगार्ड व यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए थे इसके बावजूद बार-बार स्थिति अनियंत्रित होती रही। पटरियों पर वाहनों की पार्किंग और आड़े-तिरछे वाहनों के बीच में घुस जाने से आम राहगीर परेशान रहे। धर्मशाला चौक, महिला थाना तिराहा, मेन चौक और बढ़ौली चौराहा पर रूक-रूककर पूरे दिन जाम का सिलसिला बना रहा। स्कूलों की छुट्टी के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त सफर कर चहकीं महिलाएं, तोहफे को सराहा
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान उन्हें किराया नहीं देना पड़ रहा है। बुधवार की रात 12 बजे से ही यह व्यवस्था शुरू हो गई है। प्रतिवर्ष यह सुविधा सिर्फ एक दिन के लिए मिलती थी लेकिन इस बार दो दिन त्योहार होने के कारण मुफ्त सफर का लाभ दोनों दिन दिया जाना है। सफर पर निकली बहुत सी महिलाओं को इसकी जानकारी ही नहीं थी। बसों में सवार होने के बाद जब परिचालकों ने उनसे मंजिल के बारे में पूछा तो उन्होंने टिकट का मूल्य अदा करने के लिए पर्स से रुपये भी निकाले लेकिन जब मुफ्त सफर की जानकारी हुई तो उनकी खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा। महिलाएं योगी सरकार को आभार जताती रहीं।

राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर वाहन का इंतजार करते यात्री।

राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर वाहन का इंतजार करते यात्री।- फोटो : SONBHADRA

सोनभद्र रोडवेज बस में सफर करते लोग।

सोनभद्र रोडवेज बस में सफर करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed