फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sink a man

नगवां बांध में डूबने से युवक की मौत

Sat, 18 Jul 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र Updated Sat, 18 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
sink a man
मांची थाना क्षेत्र के नगवां में स्थित नगवां बांध में शनिवार को आशुतोष पांडेय (18) की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बांध पर गया था। हादसे की खबर मिलते ही मातम छा गया।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पानी सेे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव निवासी वैद्यनाथ पांडेय का राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में मकान है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे न्यू कालोनी से वैद्यनाथ का बेटा आशुतोष पांडेय अपने साथियों के साथ नगवां बांध पर पिकनिक मनाने के लिए गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे आशुतोष स्नान करने के लिए बांध मेें कूदा और वह गहरे पानी मेें समा गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया तो वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे मांची थानाध्यक्ष मातादीन कन्नौजिया ने बंधी प्रखंड के अधिकारियों से वार्ता कर पानी बंद करवाया और युवक के घरवालों को घटना से अवगत कराया। आशुतोष के डूबने की खबर मिलते ही उसके घरवालों के होश उड़ गए। रोते-बिलखते वे लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed