फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Singrauli Police will build a 20 bed Covid Care Center

सिंगरौली पुलिस बनाएगी 20 बेड का अस्पताल

Thu, 13 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Singrauli Police will build a 20 bed Covid Care Center
शक्तिनगर। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पुलिस ने 20 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने थाना भवन में कराया जा रहा निर्माण सप्ताह भर के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। सिंगरौली में पुलिस ने कोरोना संकट से मुक्ति पाने के लिए कदम बढ़ाया है। 20 बेड का आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर बनाने में एनसीएल सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। इसमे एनसीएल अमलोरी की मदद काबिले तारीफ है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर भयावह रूख अख्तियार कर चुकी है ऐसे में सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों में बेड कमी है। सेवा दे रहे पुलिस कर्मी भी संक्रमित हो रहे है। पुलिस कर्मियों को बेहतर इलाज देने के मकसद से उठाए गए पुलिस के इस कदम की विभाग के अंदर व बाहर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

अब तक 56 पुलिसकर्मी संक्रमित
शक्तिनगर। सिंगरौली में कोरोना से अब तक 56 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। कई पुलिस सेवकों का उपचार जिला चिकित्सालय के सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है। कोविड केयर वार्ड में बेड व ऑक्सीजन की किल्लत को देख पुलिस जवानों के लिए अस्पताल बनाने प्रस्ताव रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी ने रखा जिसे एसपी ने स्वीकृति दे दिया। बेड खाली रहने पर इस सेंटर में आम नागरिकों को भी भर्ती कराया जा सकेगा। शर्ते अधिकारियों की इजाजत होगी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी दिन रात सेवा दे रहें हैं। ऐसे में उनको सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अगले सप्ताह तक अस्पताल तैयार हो जाने की उम्मीद है। - वीरेंद्र सिंह, एसपी- सिंगरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed