फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Singrauli-Jabalpur Intercity got divided into two parts on the river bridge

Sonebhadra News: नदी के पुल पर दो हिस्सों में बंट गई सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी

Sun, 16 Mar 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Singrauli-Jabalpur Intercity got divided into two parts on the river bridge
यूपी-एमपी के सीमांचल इलाके (ऊर्जांचल) की लाइफ लाइन समझी जाने वाली सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार सुबह नदी के पुल पर दो भागों में बंट गई। तेज झटके के साथ ट्रेन रुकी तो यात्री घबरा गए। हादसा सिंगरौली-जबलपुर रूट पर ब्यौहारी स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन

सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली स्टेशन से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11651 दो हिस्सों में बंट गई। हादसा सुबह 7.40 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन से दो किमी आगे एक रेलवे पुल पर हुआ। हादसे के समय ट्रेन के पांच डिब्बे इंजन के साथ रहे। थर्ड एसी के बाद के चार डिब्बे पीछे छूट गए। ट्रेन के अलग होते ही चालक दल ने तुरंत ट्रेन रोक दी। यात्रियों को तेज झटका लगा।
विज्ञापन

शुरुआत में यात्रियों को लगा कि किसी ने चेन पुलिंग की है। ट्रेन में सवार यात्री प्रिंस साकेत ने बताया कि ब्यौहारी स्टेशन से निकलने के बाद पहले किसी ने चेन पुलिंग की। ट्रेन फिर से चली और एक मिनट बाद ही यह हादसा हुआ। यात्री अजीत सोनी ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है। अचानक तेज झटका लगा और ट्रेन रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन सिंगरौली से 5:30 सुबह चली थी। हादसा 7:40 बजे के आसपास हुआ। इसके बाद ट्रेन के ही स्टाफ और ट्रेन में मौजूद गार्ड ने मिलकर इंजन वाले हिस्से को रिवर्स कराया और पीछे छूट गए डिब्बों को आपस में जोड़ा। इसमें तकरीबन 30 मिनट का वक्त लगा। आधे घंटे बाद तकरीबन 8:15 पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

यात्रियों का कहना था कि अगर डिब्बों के बीच कोई खड़ा होता या भीड़ होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यात्री पुल से नीचे नदी में गिर सकते थे। बैढ़न निवासी श्रद्धा शाह ने बताया कि बच्चों का फोन आया कि ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है। हम लोग काफी डर गए, लेकिन पता चला कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed