फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Silver anklets not found, Rs 50 lakh surrendered

Sonebhadra News: नहीं मिली चांदी की पायल- बिछिया, 50 लाख रुपये हो गए सरेंडर

Mon, 29 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Silver anklets not found, Rs 50 lakh surrendered
सामूहिक विवाह के करीब 509 जोड़ों को अभी तक चांदी का पायल-बिछिया समेत अन्य सामान नहीं मिल सका है। फर्म की गड़बड़ी से सामूहिक विवाह के दौरान स्टील (गिलट) का पायल और बिछिया लाभार्थियों को मिल गया था।
विज्ञापन

गड़बड़ी सामने आने के बाद इन लाभार्थियों में चांदी का पायल-बिछिया देने की बात कहीं गई थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। इस पर सामूहिक विवाह के लिए आया करीब 50 लाख रुपये मार्च माह में सरेंडर करना पड़ा। बीते 30 जनवरी को चतरा, नगवां और घोरावल में ब्लॉक स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। घोरावल में सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू के घरवालों ने स्टील का पायल-बिछिया दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

यह मामला उजागर होने पर पायल-बिछिया दंपती को दिए जाने पर रोक लगा दिया दी गई थी। इसके बाद करमा, बभनी, चोपन ब्लॉक समेत अन्य ब्लॉकों में शादी हुई तो पायल-बिछिया नहीं दिया गदी गई थी। इसके साथ ही दिल्ली की फर्म के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए टेंडर निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दोबारा टेंडर कराकर दूसरे फर्म के जरिए सामूहिक विवाह के लाभार्थियों में सामानों की आपूर्ति की गई। मगर, अभी तक 509 ऐसे लाभार्थियों को चांदी का पायल व बिछिया नहीं दी जा सकी है। दो माह बाद भी सामान नहीं मिलने से सामूहिक विवाह के लाभार्थियों में रोष है और वह विभाग का चक्कर लगाने को विवश हैं। लाभार्थी जल्द से जल्द सामानों की आपूर्ति किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed