फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shubham and Ayush top the school

शुभम ने 87 फीसद अंकों के साथ किया टॉप

Fri, 06 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Fri, 06 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
आईसीएसई और आईएससी के शुक्रवार को घोषित नतीजों में इस माध्यम से संचालित जनपद का एकमात्र विद्यालय डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक जय सिंह डेविड ने बताया कि विद्यालय के सभी 215 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे।
विज्ञापन

कक्षा दस में 170 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें से 161 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी तरह कक्षा बारह के सभी 45 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा बारह में विज्ञान वर्ग में शुभम कुमार तिवारी ने 87 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। तुषार जायसवाल 86 फीसदी हासिल कर द्वितीय और प्रमोद जाना 85 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कॉमर्स वर्ग में आकांक्षा सिंह ने 83.5 फीसदी के साथ प्रथम, मनीषा शर्मा ने 82.6 फीसदी के साथ द्वितीय और पुष्पा सोनी ने 78 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा बारह में शुभम तिवारी ने कंप्यूटर विषय में 98, भौतिक विज्ञान में 90, रसायन विज्ञान में विद्यालय में सर्वाधिक 83 अंक प्राप्त किया। इसी तरह अभिषेक सिंह ने गणित में 92, तुषार और गौरी ने अंग्रेजी में 88, अंकुर यादव ने एकाउंट्स में सर्वाधिक 88 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दस के घोषित नतीजों में आयुष कुमार ने 94 फीसद अंक के साथ प्रथम, शिवम सिंह 93 फीसद अंक के साथ द्वितीय व अभिषेक सिंह और ऋषभ पाठक ने 92 फीसद अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह कक्षा दस में विषयवार टॉपर विद्यार्थियों में आयुष कुमार ने गणित में 91, अभिलाषा कुमारी ने हिंदी में 97, सामाजिक विषय में शिवम सिंह, आयुष कुमार ने 94, विज्ञान में दीपिका राजवार, शिवम सिंह, ऋषभ पाठक, आयुष कुमार ने 94, कंप्यूटर में आयुष ने 98, अंग्रेजी में अभिषेक सिंह और शिवम सिंह ने 86 अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed