{"_id":"dd0e4e39979837e45e0fd73e612cec53","slug":"showed-glimpses-of-cultural-splendor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक वैभव की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक वैभव की दिखी झलक
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका था डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनपरा के वार्षिकोत्सव का।
विज्ञापन
नन्हे-मुन्नों के साथ ही किशोर वय छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, संगीत,
एकांकी के जरिए भारत के धार्मिक, सांस्कृतिक वैभव की झलक तो दिखाई ही,
सामाजिक कुरीतियों और विभिन्न तरीकों से होने वाले धोखाधड़ी के प्रति आगाह
भी किया।
मेधावियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीजीएम अनपरा इं. त्रिभुवन तिवारी, ज्योति पुंज शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नन्हे-मुन्नों बच्चों, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं ने शिव स्तुति, मां दुर्गा की स्तुति, गरबा, उड़िया, राजस्थानी लोकनृत्य, क्लासिकल डांस, जमाना तेरे रंग हजार.. को परिभाषित करती एकांकी, कव्वाली आदि की मनमोहक प्रस्तुति ने हर किसी को गदगद कर दिया।
हास्य-व्यंग्य से ओतप्रोत कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। हाईस्कूल, इंटर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, खेलकूद प्रतियोगिता में पदक झटकने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें आगे भी बेहतरी का जज्बा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
गत जून में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, निर्मला तिवारी, जीएम इं. आरपी सिंह, इं. एके सिंह, हरदुआगंज जीएम आरके वाही, एलएमसी के चेयरमैन एके सेठ के साथ ही शिक्षकों का अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया।
अमरेश सिंह, रविशंकर राजीव, इं. एके राय, डीएवी बीना के प्रधानाचार्य एके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।