फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shocked death of wife day later husband died family mourns due death of two people in sonbhadra

UP News : पत्नी की माैत का लगा सदमा, एक दिन बाद पति की भी थम गईं सांसें; हृदय विदारक हादसे से परिवार में मातम

Sun, 01 Dec 2024 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

Sonbhadra News : चंदाैली के लोढ़ी गांव में दंपती की माैत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों की माैत हार्ट अटैक से बताई जा रही है। मृतक दंपती की सात संतान हैं, जिसमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन
Shocked death of wife day later husband died family mourns due death of two people in sonbhadra
रामपति और भोला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय के पास लोढ़ी गांव में बीते 29 घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत से लोग मर्माहत हैं। शुक्रवार की रात में जहां अचानक पत्नी की मौत हो गई। परिवार के लोग उनका दाह संस्कार करके लौटे थे कि शनिवार की रात में मृतका के पति की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


लोढ़ी गांव निवासी भोला (65) अस्पताल परिसर के बीच पड़ने वाले निजी क्षेत्र में मकान बनाकर रहते थे। जहां घर से कुछ दूर वे अपनी पत्नी रामपति (56) के साथ दुकान चलाते थे। घरवालों के मुताबिक, शुक्रवार की रात में करीब नौ बजे रामपति दुकान बंद होने पर घर पहुंची थी। जहां वे दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वे गिर पड़ी।
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शनिवार की दोपहर में हिंदुआरी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी की मौत से भोला काफी सदमे में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों के घर लौटने के बाद वे दुकान पर सोने चले गए, जहां शनिवार की रात में करीब दो बजे भोला को भी हार्ट अटैक आ गया। किसी तरह से जानकारी होने पर परिजन दुकान पर पहुंचे। जहां वे बेसुध गिरे मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। 29 घंटे के भीतर दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दंपती की सात संतान हैं, जिसमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed