{"_id":"5e4eca908ebc3eccc902abd7","slug":"shivdwar-temple-complex-will-be-made-encroachment-free-sonbhadra-news-vns5118151114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवद्वार मंदिर परिसर को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवद्वार मंदिर परिसर को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल तहसील के शिवद्वार गांव में स्थित उमा-माहेश्वर मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। डीएम एस राजलिंगम ने घोरावल एसडीएम को अवैध कब्जा हटवाने के लिए निर्देशित कर दिया है। एसडीएम प्रकाश चंद्र ने क्षेत्रीय कानूनगो एवं लेखपाल से मंदिर परिसरों के आसपास अवैध कब्जा करने वालों की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सुप्रसिद्घ मंदिर परिसरों में हुए अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया है, ताकि श्रद्घालुओं को पूजन-अर्चन करने में किसी प्रकार की समस्याएं न होने पाएं। आदेश के क्रम में प्रशासन ने अभी शिवद्घार मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया है। क्योंकि यहां श्रावण मास, बसंत पंचमी, शिवरात्री समेत अन्य पर्वों पर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए एक लाख से अधिक कांवरियां और श्रद्घालु उमा-माहेश्वर के दरबार में पहुंचते हैं। अत्याधिक भीड़ होने से श्रद्घालुओं को पूजन-अर्चन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में घोरावल के उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल से शिवद्वार मंदिर परिसर एवं आसपास की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहां गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा हटाने केलिए नोटिस भेजी जाएगी। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अगर सरकारी भूमि खाली नहीं किए तो फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाया जाएण्गा। अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च अवैध कब्जा करने वालों से वसूल करने के साथ ही उनके विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।