फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shishu bharti first school of democracy

शिशु भारती लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला

Sun, 03 Oct 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
shishu bharti first school of democracy
सदन अगर लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है तो शिशु भारती प्रथम पाठशाला। इसके माध्यम से बच्चे वर्तमान शासन पद्धति की बारीकियों को समझते हैं। यह बातें एनसीएल ककरी के जीएम विष्णु कुमार अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर ककरी में आयोजित शिशु भारती के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों की यह परंपरा निश्चित ही लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। विभाग प्रचार प्रमुख शनि शरण व जिला प्रचारक आशीष जी की उपस्थिति में किरण ने अध्यक्ष, आज्ञा उपाध्याय ने मंत्री व ऋषभ प्रताप सिंह ने सेनापति पद की शपथ ली। इसी क्रम में लक्ष्मी सिंह ने मातृ भारती की अध्यक्ष, शांति यादव ने मंत्री, रंजीता ने कोषाध्यक्ष, शीला व नीलम ने उपाध्यक्ष, अमृता दुबे ने सहमंत्री व पिंकी कुमारी ने सह कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने शिशु भारती की कार्य पद्घति पर प्रकाश डाला। संचालन शिशु भारती प्रमुख अजीत तिवारी व आभार ज्ञापन विद्यालय के व्यवस्थापक आरपी गुप्ता ने किया। जिला कार्यवाह सतीश जी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शत्रुधन तिवारी, अवनीश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed